चतरा लोकसभा क्षेत्र में ठंड से राहत: असहायों को बांटे गए कंबल

चतरा (झारखंड): बढ़ती ठंड को देखते हुए चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से सिमरिया प्रखंड (सतबरवा मंडल) के धावाडीह ग्राम पंचायत में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की सर्दी में लोगों को राहत प्रदान करना है, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धावाडीह पंचायत की मुखिया श्रीमती रिंकी यादव, प्रदेश एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष श्री अवधेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि धीरज साव, अनिल सिंह, चंचल कुमार, अनुज चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, उप मुखिया मुदीर साव तथा सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित रहे।

कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों ने सांसद कालीचरण सिंह और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह के कार्यक्रम से क्षेत्र के गरीब वर्ग को ठंड से बचाव में बड़ी मदद मिल रही है।