व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे बिनोद बिहारी महतो- संजय सिंह
पुण्यतिथि पर याद किए गए झारखंड के पुरौधा
झामुमो जिला कार्यालय गिरिडीह में गुरूवार को झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रिम नेता बिनोद बिहारी महतो की 34 वीं पुण्यतिथि झामुमो जिला कार्यालय में मनाई गई। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर थे। वे विशेष कर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन चाहते थे। उन्होंने नारा दिया था पढ़ो और लड़ो। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो के जीवन के संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि विनोद बाबू आजीवन झारखंड के लोगों को शिक्षा और संघर्ष के लिए प्रेरित करते रहे। उनका कहना था कि जब तक आप अपना इतिहास को नहीं पढ़ पाओगे तब तक आप अपने अधिकार के लिए लड़ नहीं पाओगे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर अध्यक्ष राकी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सुमित कुमार, जिला सह सचिव दिलीप कुमार रजक, चांद रसीद, असगर अंसारी, हसनैन अली, मेहताब मिर्जा, राकेश कुमार रंजन, मुकेश यादव, राकेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। पीरटांड़ स्थित बिनोद धाम में भी बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी नेताओं ने उनको याद किया और श्रद्धांजलि दी।

