“बेंगाबाद में नव-नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया”

बेंगाबाद भाजपा मंडल के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष सौरभ सागर मिश्रा का बेंगाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। फूल-मालाओं से उनका सम्मान करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ उन्हें बधाई दी गई।इसी कार्यक्रम में शिवपूजन राम को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसे बेंगाबाद क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि इससे संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी अपने विचार रखे।