प्रकाशन हेतु,मेदनी नगर,दिनांक : 17 दिसंबर 25

1971 युद्ध में दोनों पैर गवां चुके वीर सैनिक शिवजी सिंह की बहादुरी को पूर्व सैनिक सेवा परिषद का सलाम :
पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू।

     भारत  और पाकिस्तान के बीच लड़े गए 1971 के युद्ध में पलामू के शिवजी सिंह ने भी सक्रिय हिस्सा लिया था।   कश्मीर सेक्टर में तैनात शिवजी सिंह के दोनों पैर इस युद्ध में बुरी तरह जख्मी हो गए थे।  एहतियातन उनके दोनों पैर काटने पड़े थे।  आज बिना पैरों के ही जिस जज्बे और बहादुरी से वे काम करते हैं उसका जितना प्रशंसा की जाए वो कम है।

     आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा उनके निवास पर पहुंच कर देश के प्रति की गई उनकी सेवाओं के लिए विजय दिवस पर  उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया।  

      ज्ञातव्य है कि कल राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में विजय दिवस समारोह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के द्वारा आयोजित किया गया था।  अस्वस्थता के कारण वीर सैनिक कल का कार्यक्रम में नहीं आ पाए थे,  इसलिए आज परिषद के अधिकारी स्वयं उनके आवास पर जा कर उन्हें सम्मानित किया।