चतरा सांसद के पहल पर जरूरतमंदों को मिलेगा कंबल

बढ़ती ठंड को देखते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा अपने निजी खर्च से पूरे लोकसभा में लगभग 30, हजार कंबल का वितरण अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंदो के बीच किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है,उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता एवं शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा पांकी विधानसभा में 8 हजार समेत पूरे चतरा लोकसभा में 30000 कम्बल का वितरण किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है, कंबल भी पहुंच चुका है। शीघ्र ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सूची तैयार कर इसे वितरित किया जाएगा