“गिरिडीह में मोहन क्रिएशंस सिल्वर ज्वैलरी शोरूम का भव्य शुभारंभ, लकी ड्रॉ में जयनारायण प्रसाद बने कार विजेता”
गिरिडीह के टावर चौक स्थित मोहन क्रिएशंस सिल्वर ज्वैलरी, जेम्स एंड गिफ्ट्स शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया और उनकी पत्नी ने फीता काटकर शोरूम की शुरुआत की। उद्घाटन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल बना रहा।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि महज एक महीने के अंदर ही गिरिडीह के लोगों ने शोरूम को बेहतरीन सहयोग दिया है। इसी विश्वास के साथ ग्राहकों को धन्यवाद देने के लिए समय-समय पर लकी ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है।
कुछ दिन पहले हुए 2-व्हीलर स्कूटी लकी ड्रॉ में चरियाघाट की एक महिला विजेता बनी थीं। वहीं 30 नवंबर को हुए मेगा 4-व्हीलर लकी ड्रॉ में चरियाडीह निवासी जयनारायण प्रसाद विजेता घोषित हुए। मौके पर ही उन्हें मारुति सेलेरियो कार की चाबी सौंपते ही उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने बताया कि किशना ग्रुप अपनी उच्च गुणवत्ता वाली गोल्ड एवं डायमंड ज्वैलरी के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी जाना जाता है। कंपनी प्रत्येक ग्राहक के नाम पर वृक्षारोपण करवाती है और हर बिल से ‘फीड द नीडी’ अभियान में सहयोग राशि दी जाती है, जिससे जरूरतमंदों को सहायता मिलती है।
उद्घाटन समारोह में मोहन क्रिएशंस की नई सिल्वर ज्वैलरी यूनिट की भी शुरुआत की गई। मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए शोरूम टीम ने बेहतर सेवा और गुणवत्ता का वादा दोहराया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और अंत में कंपनी के मूल मंत्र — “हर घर खुशियां, हर घर किशना” के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

