आईसीटी चैम्पियनशिप : झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 धनयडीह स्कूल के छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
आईसीटी चैम्पियनशिप : झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 धनयडीह स्कूल के छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान l
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राज्य के माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए आईसीटी चैम्पियनशिप: झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह में विधालय स्तर पर नौवीं – दशमी कक्षा के बालक वर्ग ओम कुमार, मुकेश कुमार साव एवं बालिका वर्ग रुकसाना खातून , शबनम प्रवीण को विधालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया l नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि विधालय में नित्य प्रति दिन आईसीटी कक्षा का संचालन होता है l बच्चों को प्रेरित करने के लिए आईसीटी प्रभारी सुनील कुमार दास की भूमिका सराहनीय है l विधालय में प्रथम आने वाले बच्चों को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के उपरांत सम्मानित किया जाएगा l

