सतबरवा में पत्थर माफिया के खिलाफ ग्रामीणों का संकल्प: जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं
सतबरवा में पत्थर माफिया के खिलाफ ग्रामीणों का संकल्प: जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं!
रेवारातु (सतबरवा प्रखंड), 24 अक्टूबर: सतबरवा प्रखंड के रेवारातु आम बगीचा में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवराज सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सतनी कोटया लकडाही पहाड़ को पत्थर माफिया से बचाना था। ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए संकल्प लिया कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। पत्थर माफिया द्वारा गलत तरीके से आयोजित आमसभा की कड़ी निंदा की गई।
ग्रामीणों ने घोषणा की कि छठ पूजा के बाद एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा, जिसमें पलामू के उपायुक्त को घेराव किया जाएगा। अपनी हक-अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो पदयात्रा कर झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने पेड़-पहाड़ को मां के समान बताते हुए कहा कि इन्हें किसी कीमत पर छिनने नहीं दिया जाएगा।
मौके पर राजा सिंह चेरो, रामप्यारी सिंह चेरो, अनतु सिंह चेरो, बेचु सिंह चेरो, बिहारी भुईयां, शेर मोहम्मद, शकील अहमद, चमरु भुईयां, वकील बहार, आसारी राम, प्रवेश भुईयां, नितीश कुमार, अजमेर आलम, महेश राम, जुगेशवर मोची, कैलाश मोची, सुदीप सिंह चेरो, भीम सिंह चेरो, रघु साव, विरेन्द्र सिंह चेरो, दीपक पासवान, मुन्ना भुईयां, जितनी कुंवर सहित कई महिलाएं-पुरुष मौजूद रहे। बैठक में एकजुटता का संदेश गूंजा, जो आगामी आंदोलन की मजबूत नींव रखता है।

