पलामू के डाल्टनगंज स्थित कोयल नदी किनारे श्री राम जानकी मंदिर में बाजार समिति का बैठक किया गया
मेदिनीनगर नगर परिषद द्वारा नगरपालिका बाजार स्थित स्टॉल का लाईसेंस शुल्क में वृद्धि किये जाने के संबंध में।
प्रसंगः-श्री के० एन० त्रिपाठी, पूर्व मंत्री, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग, झारखण्ड सरकार का पत्रांक-169 दिनांक-20.11.2022
महाशय,
निदेशानुसार, उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र एवं नगर विकास विभाग के पत्रांक-422 दिनांक-10.02.2015 के संदर्भ में सम्यक विचारोपरांत तत्काल नगरपालिका बाजार स्थित रोड साईड दुकानों का लाईसेंस शुल्क 04 रू० प्रति वर्गफीट एवं नगरपालिका बाजार दुकानों का लाईसेंस शुल्क 06 रू० प्रति वर्गफीट’ के स्थान पर एक समान रूप से सभी दुकानों का किराया 04 रू० प्रति वर्गफीट मासिक की दर से भुगतेय होगा।
आसन्न नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2022-23 के पश्चात नव गठित नगर निगम बोर्ड द्वारा विषयांकित संदर्भ में यथोचित निर्णय लिया जाएगा

