पासिंग आउट परेड के बाद 39 प्रशिक्षु DSP को जिला आवंटित किया गया

0

पासिंग आउट परेड के बाद 39 प्रशिक्षु DSP को जिला आवंटित किया गया

हजारीबाग में पुलिस एकेडमी में बेसिक ट्रेनिंग प्राप्त 39 प्रशिक्षु डीएसपी को जिला आवंटित कर दिया गया है। इन नव नियुक्ति अधिकारियों ने 7वीं-10वी जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी। झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी को जिला आवंटित करने संबंधी पत्र जारी किया गया है। बता दें कि ये सभी डीएसपी 12 महीने आवंटित जिलो में तैनात रहेंगे जहां उनको व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी।

जिला प्रशिक्षु डीएसपी

चाईबासा विनोद कुमार
रांची मो. अर्मानुल हक
सरायकेला पूजा कुमारी
पलामू राजीव रंजन
चतरा वसीम रजाॉ
धनबाद सुनील कुमार सिंह
जमशेदपुर अकरम रजा
लातेहार प्रदीप साव
जमशेदपुर सन्नी वर्धन
गढ़वा चिरंजीव मंडल
रामगढ़ फैजान अहमद
गोड़्डा कुमार गौरव
हजारीबाग अनुभव भारद्वाज
चाईबासा प्रदीप कुमार
बोकारो प्रशांत कुमार
पाकुड़ अजय आर्यन
गिरिडीह कैलाश महतो
खूंटी रामप्रवेश कुमार
सिमडेगा रविकांत साव
साहिबगंज रूपक कुमार सिंह
पलामू राजेश यादव
जमशदेपुर रोहित साव
कोडरमा दिवाकर कुमार
दुमका आकाश भारद्वाज
धनबाद अर्चना स्मृति खलको
रांची दुसरु वानसिंह
लोहरदगा अमित सिंह
दुमका अमित रविदास
देवघर रमाकांत रजक
हजारीबाग प्रशांत कुमार
रांची विनीत कुमार किंडो
गिरिडीह नीलम कुजूर
गुमला शिवशंकर मरांडी
धनबाद प्रदीप कुमार
रांची प्रभात कुमार बेक
हजारीबाग पूजा कुमारी
देवघर ताराश सोरेन

पासिंग आउट परेड में शामिल थे मुख्यमंत्री

इससे पहले मुख्यमंत्री मंगलवार को हजारीबाग पुलिस एकेडमी में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और परेड का निरीक्षण किया। यहां उत्कृष्ट प्रशिक्षु अधिकारियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आप उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह संदेश दिया कि वे फील्ड में जाकर कानून के दायरे में जनता की सेवा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *