“पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दिवंगत ध्रुव नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात”

मेदिनीनगर। पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता आर एस एस के पूर्व जिला संघ चालक स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक संपत परिवार को संवेदना व्यक्त किया।
पलामू सांसद श्री राम ने कहा कि स्वर्गीय ध्रुव बाबू ने अपनी कर्मठता एवं विचारधारा से समाज में एक अमिट छाप छोड़ रखी है आज भी लोग उनको याद कर रहे हैं। उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रफुल्ल सिंह शिवकुमार मिश्रा ईश्वरी पांडे भोला पांडे प्रियरंजन कुमार अलख दुबे कौशल झा विनय सिंह रामबाबू सिंह विकास सिंह पंकज तिवारी नवीन पांडे पिंकू सिंह हर्षवर्धन सिंह निर्भय यादव रोहित सिंह मनोरंजन दुबे सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।