“राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई, बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि”

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया । सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद्र सिंह के तस्वीर पर फुल माना चढ़ा कर कार्यक्रम कि शुरूआत कि गई। मेजर ध्यानचंद सिंह का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि मेजर ध्यानचंद्र सिंह का जन्म 29 अगस्त 1905 ईस्वी को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। उन्हें प्यार से दादा कह कर पुकारते थे वे हॉकी के जादूगर थे। 1922 ई0 में सेना में बहाल हुए मेजर ध्यानचंद्र सिंह ने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलम्पीक में लागातार तीन गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भुमिका अदा कि। 1948 तक अन्तरराष्ट्रीय हॉकी खेलते रहे। ध्यानचंद्र ने 400 सौ से अधिक गोल किये। भारत सरकार ने 1956 में पद भुषण से सम्मानीत किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि खेल कि दुनिया में मेजर ध्यानचंद्र सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।