कांग्रेस का संगठन सृजन के तहत नावाडीह पंचायत कमेटी का गठन, नवनीत सिंह बने पंचायत अध्यक्ष।
मनिका- कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत प्रखंड के नावाडीह पंचायत में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड पर्यवेक्षक कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, प्रखंड महासचिव संजय सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, गुलाब हुसैन उपस्थित रहे। पंचायत कमेटी के गठन के दौरान नवनीत कुमार सिंह को सर्वसम्मति से नावाडीह पंचायत के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही बिनोद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही महासचिव मुन्ना भुईया, रमेश यादव, श्रीकांत पासवान, रमेश सिंह, अंशु पासवान, ज्ञानचंद पासवान, राजेश यादव, को सचिन पद नियुक्त करते हुए। प्रखंड पर्यवेक्षक के द्वारा सभी पदधारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को जमीनी मजबूती करना है। नावाडीह पंचायत में कमेटी का गठन इसी दिशा में एक अहम कदम है, हर पंचायत में कांग्रेस की मजबूत कमेटी बनाकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के हाथों को मजबूत करेंगे। बीससूत्री विश्वनाथ पासवान ने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। मौके पर बलदेव पासवान राजू चौरसिया विजय सिंह प्रधान नावाडीह समेत कई लोग मौजूद थे।


