“नागपंचमी पर खोहरी में शुरू हुआ बॉगेनविलिया रिज़ॉर्ट, आधुनिक सुविधाओं से है सुसज्जित”

चैनपुर प्रखंड के खोहरी में नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को बॉगेनविलिया रिजार्ट का शुभारंभ किया गया।यह रिजोर्ट डाल्टनगंज गढ़वा क्षेत्र में शादी या अन्य आयोजनों के लिए एक नया विकल्प के रुप में सामने आया है।
सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पाण्डेय(गुरु पाण्डेय) के छोटे सुपुत्र अभिषेक पाण्डेय ने नागपंचमी के दिन विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर इस रिजोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया।बाॅगेनविलिया एक सुंदर फूल है जो वातावरण को सुखद और आकर्षक बनाता है।इस फुल के आगोश व पहाड़ों के बीच मनोरम दृश्यों में घिरे बॉगेनविलिया रिजोर्ट आधुनिक सुविधाओं,स्वीमिंग पूल,रेस्टोरेंट,रेस्ट हाउस व बच्चों के मनोरंजन पार्क और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। पूर्णतः शाकाहारी इस रिजोर्ट में डेढ़ लाख स्कावयर कार्पेट एरिया उपलब्ध है वहीं हजारों गाड़ियों के लिए पार्किंग एरिया मौजूद है। लगभग पांच एकड़ में बने रिजोर्ट की खुबसूरती देखते बनती है।बाॅगेनविलिया रिजोर्ट गढ़वा के गोवावल क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।सादे समारोह में संपन्न उद्घाटन समारोह में विभाकर नारायण पाण्डेय,शिक्षाविद अनील पाण्डेय,राजीव रंजन पाण्डेय,राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी,टिंवकल गुप्ता,रविशंकर,चंदन तिवारी,संजय मिश्रा,आरके चंदन,विक्रांत त्रिपाठी,परितोष पाण्डेय,गोरख पाठक,बीरमणी तिवारी,रुपेश तिवारी
इस दौरान बॉगेनविलिया रिजोर्ट के संचालन कर्ता सुनील पाण्डेय(लल्लू)संजय पाण्डेय,सतीश पांडेय व अर्जुन पाण्डेय के छोटे भाई मुन्नु पाण्डेय काफी सक्रिय थे।