शांति निकेतन स्कूल में स्कॉलरशिप एग्जामिनेशन शुरू, काबिल छात्रों के लिए एक अनमोल अवसर

बरवाडीह । क्या आपके बच्चे में है कुछ कर दिखाने का हुनर? क्या वह सीमित साधनों के बावजूद आगे बढ़ना चाहता है ? तो अब रुकिए नहीं, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल आपके होनहार बच्चों के लिए लेकर आया है निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसर। सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु मेधावी छात्रों का चयन एक स्कॉलरशिप एग्जाम के माध्यम से किया जा रहा है। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें पूरे सत्र के लिए बिलकुल मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 3 अगस्त तक चलेगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं।

🏫 ध्यान रहे, चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क पढ़ाई का लाभ मिलेगा। यदि छात्रावास की सुविधा ली जाती है, तो लॉजिंग और फूडिंग शुल्क देय होगा।

क्यों है यह एक खास मौका?

📚 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

🏆 स्कॉलरशिप आधारित चयन प्रक्रिया — पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता

🏫 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षक और अनुशासित वातावरण

📞 संपर्क करें अभी:

👨‍🏫 प्रधानाध्यापक – मिस्टर शांतनु डे: ☎️ 9801205376
👨‍⚕️ डायरेक्टर – डॉ. पवन कुमार: ☎️ 9304517530

👉 आपका बच्चा हो सकता है अगला डॉक्टर, इंजीनियर या प्रशासनिक अधिकारी — बस एक सही शुरुआत की जरूरत है।
🎯 इस अवसर को मत गंवाइए — आज ही रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने बच्चे के भविष्य को नई दिशा दें।