रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आम सभा अग्रसेन भवन में हुई संपन्न
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आम सभा अग्रसेन भवन रांची में जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। आमसभा में महामंत्री विनोद कुमार जैन ने रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के विगत 2 वर्षों की क्रियाकलापों एवं मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए गए जनसेवा व सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। तथा कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने दो वर्षों का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आमसभा में मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने सत्र 2025-27 के लिए सज्जन पाड़िया के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सज्जन पाड़िया को शपथ ग्रहण कराया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने महामंत्री के रूप में निर्मल बुधिया की नियुक्ति की। महामंत्री निर्मल बुधिया ने अपनी पूरी कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीयों की घोषणा की। तत्पश्चात निर्वतमान अध्यक्ष श्री ललित पोद्दार एवं निर्वतमान महामंत्री विनोद जैन ने अपना पदभार आज ही नवनिर्वाचित समिति को सौंपते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री को नए कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सज्जन पाड़िया को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति,मारवाड़ी युवा मंच, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर-कमल कुमार केडिया, विशाल पाड़िया, विश्वनाथ नारसरिया, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, पवन पोद्दार, अनिल कुमार अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, संजय सर्राफ, कमलेश संचेती, रमेश खेमका, नरेश बंका, आनंद जालान, अनिल अग्रवाल,निर्मल बुधिया, निर्भय शंकर हरित, विजय खोवाल, विकास अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, सुनील केडिया, जितेश अग्रवाल, दीपेश निराला, अजय खेतान, रोहित पोद्दार, राजेश भरतिया, सुनील पोद्दार, सुरेश चौधरी, आशीष डालमिया, कमल शर्मा, सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

