महाश्वेता देवी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पलामू में किया गया याद

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी के पुण्यतिथि मनाई गई, कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया संचालन संजय कुमार ने किया। सर्वप्रथम महाश्वेता देवी के तस्वीर पर फूल माला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि महाश्वेता देवी भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका थी उन्होंने बांग्ला भाषा में बेहद संवेदनशील तथा वैचारिक लेखन के माध्यम से उपन्यास तथा कहानियों से साहित्य को समृद्ध साली बनाया और अपनी लेखन काल के साथी साथ महाश्वेता देवी ने समाज सेवा में सक्रियता से भाग लिया और इसमें पूरे मन से लगी रही स्त्री अधिकारों,दलितों, आदिवासियों के हितों के लिए उन्होंने जूझते हुए व्यवस्था से संघर्ष किया तथा उनके लिए सुविधा तथा न्याय का रास्ता बनाती रही। महाश्वेता देवी को पलामू से बेहद लगा था वे समय-समय पर पलामू आकर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवों को हमेशा मार्गदर्शन देती थी। पलामू का कैसे विकास हो इस पर गहन चिंतन करती थी इस अवसर पर आयुष कुमार, उत्तम कुमार, सुधीर कुमार, नवनीत कुमार, कृष्णा राम, जयपाल मोची ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।