झारखंड के हैंडबॉल खिलाड़ियों को नेशनल स्तर पर मिलेगी जगह : धीरज प्रसाद साहू

झारखंड सहित लोहरदगा के हैंडबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा बल : सच्चिदानंद चौधरी

लोहरदगा: नेशनल हैंड बॉल फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मंत्री प्रदीप बालमुचू को पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को बालमुचू के जन्म दिवस पर यह उनके और झारखंड के हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार साबित होगा। प्रदीप बालमुचू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने से झारखंड सहित विभिन्न जिलों के हैंडबॉल खिलाड़ियों को नेशनल स्तर पर जगह मिलने में दिशा मिलेगा। लोहरदगा के भी हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए ऊपर उनका पदाधिकारी बनना खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। चूंकि झारखंड के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना डंका पूरे विश्व में बजा रहे हैं, ऐसे में उनको सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छू पाएंगे। उनके अलावा अधिवक्ता सच्चिदानंद चौधरी ने भी प्रदीप बलमुचू को बधाई देते हुए झारखंड सहित लोहरदगा के खिलाड़ियों को उक्त खेल के क्षेत्र में बल मिलने की बात कही है। उन्होंने आशा जताया है कि अब हैंडबॉल खिलाड़ी दोगुनी तेजी से राज्य और नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इधर प्रदीप बालमुचू ने भी झारखंड के हैंडबॉल खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें हर एक सुविधा और सम्मान देने का कार्य किया जाएगा।

You may have missed