बोकारो में आजसू पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, 1000 से अधिक लोगों ने ली सदस्यता
बोकारो :- शनिवार की सुबह
तेलीडीह,चास स्थित आजसू पार्टी के बोकारो कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो के आवासीय कार्यालय से आजसू पार्टी द्वारा टाउन हॉल,बोकारो में आयोजित मिलन समारोह में
हजारों हजार लोगों की संख्या में भाग लेने के लिए बोकारो टाउन हॉल में आयोजित मिलन समारोह में
आजसू पार्टी के बोकारो कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में एक बिशाल जुलूस निकाला गया
इस बिशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए अशोक कुमार महतो ने कहा कि झारखंड का बिकास आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के हाथों ही सम्भव है क्योंकि सुदेश महतो के पास जो झारखंड के बिकास का सोच है वो किसी नेता के पास नहीं है
आज इस मिलन समारोह में अशोक कुमार महतो के नेतृत्व में 1000 से अधिक न्ए कार्यकर्ता सुदेश महतो एवम आजसू पार्टी के नीति एवम सिद्धांत पर आस्था ब्यक्त करते हुए आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये.
इस बिशाल जुलूस मे मुख्य रूप से प्रफुल्ल महतो,गायत्री देवी महतो,मनोज साह,नवीन सिंह,अभिषेक महतो,देव राज बाउरी,राजेश बाउरी इत्यादि थे

