40 गाड़ी मिट्टी नहीं विधायकी से इस्तीफा दे आलोक चौरसिया– रूचिर तिवारी ।
10 साल के कार्यकाल में भाजपा के विधायक सबसे निकम्मे साबित हुए।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि डाल्टनगंज के भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया के द्वारा सुनने में आया है कि 50 गाड़ी चैनपुर सेमरा रोड में मिट्टी डलवाने का काम विधायक के द्वारा किया जा रहा है। विधायक आलोक चौरसिया को यह सद्बुद्धि 10 साल राज करने के बाद आया लेकिन वह भी बिना काम के
इस भारी बरसात में मिट्टी डालने के लिए उन्होंने क्रेशर वाले को जिम्मेदारी दिया। लेकिन इस मिट्टी के डालने से रोड की स्थिति और भी नारकीय हो जाएगी जहां लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा इसी प्रकार का काम चुनाव के वक्त बीजेपी के ही पूर्व मेंयर अरुणा शंकर ने किया था और कुछ जगहों पर मिट्टी भरवा कर बाहबाही लूटी, जो की जानलेवा साबित हुआ और बरसात से पहले वह बह गया और गहरा रूप धारण कर लिया आज डाल्टनगंज विधानसभा के चैनपुर सेमरा रोड सबसे घटिया सड़क बनकर रह गया है 11 साल के भाजपा के विधायक और संसद के कार्यकाल का यह जीता जागता नमूना है। अगर विधायक आलोक चौरसिया अपने विधानसभा में मुख्य सड़क भी नहीं बनवा सकते हैं तो इसके कारण उन्हें लज्जा के मारे अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया ने कहा कि भाजपा सांसद ने 11 साल में कभी इस गड्ढा वाला सड़कों पर संज्ञान नहीं लिया सिर्फ विकास का झूठा ढोल पीटते हैं ।

