सैनिकों की शहादत पर की गई घोषणाएं धरातल पर कम ही उतरती हैं : दामोदर मिश्र।
आज पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम कि शुरुआत शहीद चौक पर माल्यार्पण कर किया गउपायुक्त महोदया पलामू ने समारोह को या। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के हजारों बच्चों के द्वारा कारगिल के शहीदों के सम्मान में मार्च निकाला गया। शहीद चौक पर कर्नल संजय अखौरी, प्रथम महापौर अरुण शंकर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनाश देव और परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और पूर्व सैनिकों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। नगर भवन कार्यक्रम में वीर नारियों और युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के अलावा काफी संख्या में आम जनों की भी सहभागिता रही।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया _ बहनों के द्वारा बहुत ही आकर्षक और भाव से भरा, देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के अलावा संत मरियम अकादमी के छात्रों के द्वारा भी देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
परिषद के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब जवान की शहादत होती है, तब बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन बाद में सब भुला दिया जाता है। मेदिनीनगर नगर निगम के आश्वाशन के बावजूद शहीद चौक के नामकरण का मामला नहीं सुलझ पाया। निवर्तमान अध्यक्ष गयानन्द पाण्डेय ने कहा कि पूर्व सैनिक के सुविधा के लिए पलामू में सीएसडी कैंटीन बंद पड़ी है, लेकिन राज्य या स्थानीय प्रशासन के द्वारा उसे दुबारा खुलवाने के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं है। वैसे ही ई सी एच एस पॉलिक्लिनिक भवन की व्यवस्था, सेंट्रल स्कूल का विस्तारीकरण, और, सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय, इत्यादि की केंद्र सरकार से मंजूरी मिल जाने के बावजूद राज्य सरकार के द्वारा लटका कर रखा गया है। उन्होंने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इन सभी समस्याओं का समाधान निकालने का अनुरोध किया।
आज के विजय दिवस समारोह में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, विहिप जिला मंत्री अमित तिवारी, महापौर अरुण शंकर, उपमहापौर मंगल सिंह, बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष गयानंद पांडेय, महासचिव दिनेश गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, दयाशंकर शर्मा, लक्ष्मी नारायण तिवारी, विकाश तिवारी, पंकज तिवारी, अमित तिवारी, प्रेमचंद शुक्ल, प्रणय तिवारी, पकामाख्या नारायण सिंह, योगेंद्र शर्मा, समता प्रसाद शर्मा, हरिहर तिवारी, रमन श्रीवास्तव, गिरवर प्रजापति, मुक्तेश्वर सिंह, शंभू नाथ सिंह, महावीर प्रसाद पाल, बैजनाथ प्रसाद पाल, बृज किशोर मेहता, अरुण कुमार मेहता, जनार्दन सिंह इत्यादि सैंकड़ों पूर्व सैनिकों की गरिमामई सहभागिता रही।

