बोकारो ब्रेकिंग: लुगू पहाड़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सली ढेर – एक जवान शहीद

बोकारो ब्रेकिंग: बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ के काशीटांड़ जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें 5 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी सहित एक अन्य नक्सली का मार गिराया गया है। वहीं नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कोबरा-209 बटालियन का एक जवान प्रणेश्वर कोच भी शाहिद हो गया है। इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम कोबरा, CRPF और जिला पुलिस अभियान में जुटी हुई है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।