मनिका: एनएच-39 पर बस-बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल

: मनिका- मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग के पास शुक्रवार को एन एच – 39 के पास सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर से रांची की और जा रही तेज रफ्तार माधव यात्री बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार लगभग 12 साल के अंकित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे 16 साल का राहुल कुमार गभीर रूप से घायल हो गया। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायल बच्चा को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल कुमार के स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया l वही मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया है।