रांची में 25 लाख रंगदारी नहीं दी तो घर पर की फायरिंग फिर दी गोली मारने की धमकी, जांच में जुटी है पुलिस

रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र के पुगरु निवासी पूर्व नक्सली मंटू महतो ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर राजेश यादव को 25 लाख रंगदारी नहीं दी तो उसके घर पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की। इसे लेकर मंटू ने राजेश समेत अन्य पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मंटू ने पुलिस को बताया कि वह नक्सली संगठन में था, लेकिन उसने पुलिस से समक्ष सरेंडर कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद अब वह जमीन के धंधे में लग गया है। 26 जून को खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बताकर एक शख्स ने फोन किया। तुपुदाना बालसिरिंग में जमीन के एकरानामा के एवज में उसने 25 लाख रंगदारी मांगी। लेकिन उसने रंगदारी देने से इनकार कर दिया।

मंटू महतो ने तुपूदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि 26 जून 2025 को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर रजेश यादव बताया और उसने कहा कि बालसिरिंग मौजा, थाना तुपूदाना में खाता नंबर 87 की जमीन के एकरारनामे के एवज में 25 लाख रुपए रंगदारी दो, नहीं तो उसी जमीन पर जान से मार देंगे।

मंटू ने बताया कि तीन दिन बाद 29 जून 2025 को शाम करीब 7 बजे दो अज्ञात व्यक्ति स्कूटी से उसके घर के पास आए। उन्होंने बंदूक से चार फायर किए और भाग गए। अगले दिन 30 जून को रात 8:40 बजे फिर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे चिट्ठी मिल गई है। अगर पैसे नहीं दिए तो अगली बार गोली सही जगह लगेगी।

मंटू ने बताया कि वह एक सरेंडर नक्सली है। अब जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता है। अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसने पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वालों पर कार्रवाई की जाए। उसे और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। उसने कहा कि उसे जान-माल का खतरा है।

इधर तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो ने बताया कि बुधवार को पुलिस को जानकारी दी गई है। मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar Milas Escort