“रेहला थाना का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को मिले दिशा-निर्देश और पुरस्कार

पलामू – प्रमंडलीय डीआईजी नौशाद आलम ने रेहला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पु0अ0नि0 गुलशन बिरुवा थाना प्रभारी रेहला द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तत्पश्चात पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू क्षेत्र महोदय द्वारा थाना में पदस्थापित पदाधिकारी/जवानों के टर्न आउट का निरीक्षण किये उसके बाद थाना सिरिस्ता में संधारित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पाए गए त्रुटियों में सुधार करने, पुलिस पदाधिकारी द्वारा आम जनता के शिकायतों को समाधान करने, जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस मुख्यालय/वरीय पदाधिकारी से प्राप्त आदेश निर्देश संबंधित पत्रों को पदाधिकारी एवं कर्मियों को अवगत कराते हुए अलग से गार्ड फाइल में रक्षित करने, लंबित कांडो का त्वरित गति से निष्पादन करने, स्कूल/ कॉलेज तथा वैसे स्थान जहां महिलाओं/लड़कियों का आना-जाना रहता है वैसे स्थानों पर अंडा बाजी वाले क्षेत्रों में कारगार पेट्रोलिंग करने एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध छापामारी/ जागरूकता अभियान चलाने सहित अन्य बिंदु पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण दौरान थाना में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । निरीक्षण के दौरान रामाशीष पासवान, पुलिस निरीक्षक, पांडू अंचल केम्प रेहला भी मौजूद रहे।

You may have missed