विश्व हिंदू परिषद पलामू का प्रतिनिधि मंडल ने नवागंतुक उपायुक्त महोदया से मुलाकातकिया  :  विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद पलामू का प्रतिनिधि मंडल ने नवागंतुक उपायुक्त महोदया से मुलाकातकिया  :  विहिप पलामू।

          आज विश्व हिंदू परिषद    बजरंग दल पलामू का एक प्रतिनिधि मंडल ने नवागंतुक उपायुक्त महोदया श्री मति समीरा एस,  आई.  ए.  एस.  से औपचारिक मुलाकात किया।  प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त महोदया को पुष्प गुच्छ और श्रीमद् भागवत गीता की एक प्रति दे कर उनका स्वागत किया।  प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने उपायुक्त महोदया को विश्व हिंदू परिषद   बजरंग दल के क्रिया कलापों और सेवा कार्यों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी।  साथ ही परिषद ने उपायुक्त महोदया को एक सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

           प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह   जिला पालक पलामू दामोदर मिश्र,   जिला मंत्री अमित तिवारी,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार गुप्ता,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  सह संयोजक नवनीत तिवारी,   अक्षोभ कुमार इत्यादि शामिल रहे।