झामुमो के विचारधारा को मानने वाले लोगों को ही पार्टी से जोडें- संजय सिंह
झामुमो के विचारधारा को मानने वाले लोगों को ही पार्टी से जोडें- संजय सिंह
झामुमो के वर्ग संगठन का गठन और विस्तार जल्द
झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति गिरिडीह की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को झामुमो जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (रॉकी) ने की। बैठक का संचालन महानगर सचिव सन्नी रैन ने की ।
बैठक में संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा हुई। विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाएगा और सभी सक्रिय पुराने तथा नए कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संगठन का उद्देश्य आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पार्टी या दल विचारों से चलता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा को पसंद करने वाले लोगों को पार्टी से जोडने का अभियान चलायें । जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू ने बताया कि केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर जिस वर्ग संगठन का गठन किया जाना है उसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, मजदूर मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, पिछड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यवसाय मोर्चा, क्रीडा मोर्चा आदि का गठन किया जाना है ।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। संगठन द्वारा आगामी दिनों में जनसम्पर्क अभियान चलाकर वार्ड स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की योजना बनाई गई ।
बैठक में झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, जाकिर हुसैन, सुमित कुमार, लोकनाथ सहाय, संजय वर्मा, विजय बेसरा, सोमर मरांडी, मोहम्मद नदीम, चाँद अहमद, शेखर यादव, अनुभव सिंह, अल्कामा सहित पार्टी के गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
