दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह के प्रांगण में प्रातः योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह के प्रांगण में प्रातः योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गिरिडीह:- आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, गिरिडीह के प्रांगण में प्रातः 6:30 बजे योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगा में भाग लिया।
योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। योग शब्द संस्कृत के युज’ शब्द से आया है. जिसका अर्थ जोड़ना है या एकजुट करना।
योग के अभ्यास करने से हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलते है। यह हमारे शरीर को लचीला बनाता है. मांसपेशियों को मजबूत करता है और हडिडयों को स्वस्थ रखता है। योग पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जो लोग नियमित रूप से योग करते है वे कम बीमार पड़ते है और अधिक उर्जावान होते है।
शारीरिक लाभ के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। योग खासकर प्राणायाम और ध्यान मन को शांत करने में मदद करता है। यह एकाग्रता बढ़ाता है और हमें सकारात्मक सोचने के लिए प्रेरित करता है। योग करने से नींद भी अच्छी आती है, जिससे हम सुबह तरोताजा महसूस करते है।
योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। यह हमें स्वस्थ शरीर, शांत मन और एक आनंदमय जीवन जीने में मदद करता है।
बच्चों को समय निकालकर प्रतिदिन नियत समय पर योग करना चाहिए।
विद्यालय प्राचार्या डॉ० सोनी तिवारी ने योग दिवस के अवसर पर योग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय के चेयरमैन श्री बलजीत सिंह सलूजा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। श्री विकाश सिन्हा उपप्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
