पांकी में मइयां सम्मान योजना में गड़बड़ी, पुरुष भी ले रहे योजना का लाभ

पांकी में मइयां सम्मान योजना में गड़बड़ी, पुरुष भी ले रहे योजना का लाभ

पांकी का सौरभ कुमार सौरभ कुमारी बनाकर बीते कई महीनों से ले रहा था योजना का लाभ

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मईयां सम्मान योजना चलाई जा रही है, जिसमें हर पात्र महिला को ₹2500 प्रतिमाह दिए जाते हैं लेकिन इस योजना में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला पांकी प्रखंड से आया है जहां एक पुरुष महिला बनकर बीते कई महीनों से मईयां सम्मान योजना की राशि डकार रहा था। मामला सामने आने के बाद जब पत्रकारों की टीम इस संबंध में पड़ताल कीया तो पता चला कि पांकी पूर्वी पंचायत निवासी केदार साव के पुत्र 25 वर्षीय सौरभ कुमार सौरभ कुमारी बनकर योजना कर लाभ ले रहा है। इस संबंध में
पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने यह भी बताया कि लाभ ले रहे युवक के द्वारा योजना की राशि लौटाने एवं नाम हटाने का लिखित आवेदन भी दिया गया है।
पुरुष के द्वारा मईयां सम्मान योजना की राशि गबन करने मामले की जानकारी होने के बाद प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ,सांसद प्रतिनिधित प्रकाश पांडे ,उप प्रमुख अमित चौहान ,पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जरूरतमंदों का हक करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए कई योजनाएं चला रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए उन महत्वाकांक्षी योजनाओं पर पानी फेरने में लगे हुए हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है।