“सरना धर्म कोड लागू होने तक जातिगत जनगणना का विरोध: गढ़वा में 27 मई को झामुमो का धरना प्रदर्शन”

गढ़वा:–गढ़वा जिला झामुमो जिला सचिव मोहम्मद शरीफ अंसारी ने कहा है कि विगत दिनों भाजपा नेतृत्व भारत सरकार के द्वारा जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया गया है लेकिन झारखंड सरकार 11 नवंबर 2020 को सरना धर्म कोड/ आदिवासी धर्म कोड विधेयक विधानसभा से पारित कर राज्यपाल के माध्यम से भारत सरकार के पास अनुमोदन हेतु भेजा गया है लगभग 05 वर्षों तक भारत सरकार के द्वारा सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड पर कोई विचार नहीं किया गया इसे साफ झलकता है कि आदिवासियों के प्रति भाजपा कि मानसिकता उजागर हो रही है आदिवासियों का विकास एवं हक हकुक नहीं देना चाहती है
जब तक सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड लागू नहीं किया जाता है तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड में जातिगत जनगणना नहीं होने देगी ।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि झा मु मो दिनांक 27/052025 को बिना सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड लागू किए बिना के विरोध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है इसी आलोक में गढ़वा जिला झामुमो दिनांक 27 मई को समय 11 बजे पूर्वाह्न से गढ़वा टाउन हॉल के मैदान से समाहरणालय तक प्रदर्शन करेगी तत्पश्चात समाहरणालय पर धरना दिया जाएगा ।
उन्होंने लोगों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है
ताकि आदिवासी समुदाय का हक मिल सके ।