पांकी में ट्रक व बाईक की टक्कर एक की मौत, दूसरा गंभीर

पांकी मेदनीनगर पथ में पांकी थाना क्षेत्र के बसडीहा कॉलेज गेट के समीप शुक्रवार की देर रात बाईक व ट्रक की टक्कर में बाईक सवार विकास कुमार की मौत हो गई। बाईक पर सवार दूसरा नागेन्द्र कुमार घायल हो गया। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से पांकी सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक व घायल दोनों तरहसी थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी हैं। घटना के पूर्व दोनों पांकी थाना क्षेत्र के करार गांव स्थित रिश्तेदार के घर से वापस जा रहे थे। इसी बीच पांकी मेदिनीनगर पथ में बसडीहा कालेज गेट के समीप एक ट्रक सीजी-04एलक्यू 1280 से टक्कर हो गई। मौके पर ही विकास कुमार की मौत हो गई। पांकी थाना पुलिस ने ट्रक व बाईक को जब्त कर थाना ले गई है।