लातेहार डीएसओ ने किया मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र तथा गोदाम का निरीक्षण

लातेहार डीएसओ ने किया मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र तथा गोदाम का निरीक्षण।

मनिका- लातेहार डीएसओ रश्मि लकड़ा ने गुरुवार को मनिका में संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र तथा राज्य खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संगीता महिला स्वयं सहायता समूह बंदुआ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में महिला समूह के अध्यक्ष सरिता देवी के पति द्वारा केंद्र के संचालन किए जाने पर डीएसओ रश्मि लकड़ा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दाल भात केंद्र का संचालन जब महिला समूह के द्वारा किया जाना है। ऐसे में समूह के किसी एक सदस्यों का केंद्र में होना जरूरी है। डी एस ओ रश्मि लकड़ा ने महिला समूह के अध्यक्ष सरिता देवी के पति को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि दाल भात योजना केंद्र संचालन के वक्त समूह के किसी एक सदस्य का होना जरूरी है। इसके बाद डीएसओ रश्मि लकड़ा ने मनिका स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया जहां डीएसओ ने गोदाम के एजीएम सामु उरांव से गोदाम का स्टॉक पंजी तथा वितरण पंजी का गहन निरीक्षण किया तथा एजीएम सामु उरांव तथा कंप्यूटर ऑपरेटर को कई दिशा निर्देश भी दिया।