CM हेमंत सोरेन व DGP पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मोरहाबादी से युवक गिरफ्तार
Ranchi : CM हेमंत सोरेन, उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और सूबे के DGP अनुराग गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के इल्जाम में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स का नाम सुमन सौरभ बताया गया। रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय और सदर DSP संजीव कुमार बेसरा की देखरेख में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। सुमन सौरभ को रांची के मोरहाबादी इलाके से दबोचा गया। रांची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रामगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। सुमन सौरभ के खिलाफ रामगढ़ के थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी, इस चलते उसे रामगढ़ पुलिस के हवाले किया गया है।
