राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ के अध्यक्ष ने चेरो समाज के उत्थान पर दिया जोर
राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ के अध्यक्ष ने चेरो समाज के उत्थान पर दिया जोर
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के पंचायत बोहित ग्राम बोहिता के जपन सिंह के घर के पास राष्ट्रीय चेरो जनजाति महासंघ का पंचायत स्तरीय ग्राम बोहिता में किया गया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राष्ट्रीय चेरो जनजाति संघ के अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक हरे राम सिंह चेरे का आगमन होते ही उन्हें ढोल नगाड़े मंदिर के पारंपरिक सांस्कृतिक नाच झूमर स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया,
कार्यक्रम का शुभारंभ राजामेदनी राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए एवं दीप प्रज्वल हरे राम सिंह चेरो राष्ट्रीय संरक्षण भरदुल सिंह राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हृदया सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह कमेश सिंह संयुक्त रूप से किया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य चेरो जनजाति के समुदायों के बीच सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा करना तथा उनके अधिकारों और विकास के लिए ठोस कदम उठाने की रणनीति तैयार करना था।
सम्मेलन में विभिन्न प्रखंड पंचायत प्रतिनिधियों, जनजातीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष ईश्वरी सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने चेरो जनजाति की समस्याओं, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरकार से जनजातीय समुदायों के लिए विशेष योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।
सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिनमें , जनजातीय संस्कृति का संरक्षण, और युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शामिल थे। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पंचायत स्तर पर समुदाय की भागीदारी बढ़ाने से नीतिगत निर्णयों में उनकी आवाज मजबूत होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेराम सिंह चेरो ने अपने संबोधन में कहा, “चेरो समाज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है, लेकिन हमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में अभी बहुत आगे जाना है। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता है। हमें अपने अधिकारों के लिए न केवल आवाज उठानी है, बल्कि पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।”
कार्यक्रम के दौरान स्वागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। चेरो जनजाति के पारंपरिक नृत्य औ संगीत ने समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया।
राष्ट्रीय संरक्षक भद्रुल सिंह चेरो ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, “यह सम्मेलन हमारे समुदाय के लिए एकजुटता और हैप्पी लॉन्ग मस्त जो सभी को दिया गया है यह हमारा सशक्तिकरण का प्रतीक है। हम मिलकर अपने हक और सम्मान के लिए लड़ेंगे।”
वहीं राष्ट्रीय चेरो संघ के संयोजक अवधेश सिंह चेरो उन्होंने आगे कहा, “हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करते हुए हमें आधुनिकता के साथ कदम मिलाना होगा। हमारे बच्चे शिक्षित हों, हमारे युवा आत्मनिर्भर बनें, और हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए, यही हमारा लक्ष्य है।”
कार्यक्रम में हजारों की संख्या महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

