कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे पर चल रहा है पांडू प्रखंड अंचल कार्यालय :बिट्टू पाठक
कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे पर चल रहा है पांडू प्रखंड अंचल कार्यालय :बिट्टू पाठक
प्रदेश में हमारी सरकार है समस्याओं को समाधान करना हमारा प्राथमिकता: बिट्टू पाठक
जनता की समस्या को समाधान करने के लिए अगर आंदोलन भी करना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे : बिट्टू पाठक
आज दिनांक 25 मार्च 2025 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालय में सहायता केंद्र का पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने उंटारी प्रखंड कार्यालय मे लोगों की समस्या से अवगत हुए एवं सी ओ बीडीओ से मुलाकात करके समस्याओं को समाधान करने का आग्रह किया और कहां प्रदेश में हमारी सरकार है हमारा प्राथमिकता बनता है की समस्याओं को समाधान करवाए
उसके बाद पांडू प्रखंड में समस्या से अवगत हुए एवं जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है की प्रखंड अंचल कार्यालय कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे चलाया जा रहा है पांडू प्रखंड में समस्याओं का अंबार है जनता के सुनने के लिए कोई भी पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे टेलीफोन के माध्यम से डीडीसी से वार्तालाप कर पूरे जानकारी से अवगत कराया और आगे कहा अगर जनता की समस्या का समाधान नहीं होगा तो अगर आंदोलन भी करना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे प्रदेश की जनता जिस विश्वास और आस्था से इंडिया गठबंधन की सरकार को दोबारा मौका दिया है तो उनकी आस्था और विश्वास को टूटने नहीं देगी कांग्रेस पार्टी अंतिम पयदान पर जरूरतमंद व्यक्ति को भी लाभ पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य बनता है पदाधिकारी अपने कार्य शैली को सुधारे नहीं तो कार्यवाही निश्चित रूप से होगा मौके पर प्रमुख रूप से ईश्वरी सिंह सन्नू खान उटारी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह पांडू प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला जितेंद्र कमलापुरी मिट्ठू खान अशोक पासवान अनिल सिंह सतनारायण तिवारी अशोक सिंह गोमती पांडे ब्लू सिंह असगर अली विपिन सिंह शमीम अंसारी बिरजू रजवार चंद्रदीप राम बृजेश चंद्रवंशी वृंदा देवी चंपा देवी नगीना देवी सीमा देवी विजय रविदास


