देवम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पूरा किया एक साल, कार्यकलाप बेमिसाल – अविनाश देव

देवम इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पूरा किया एक साल, कार्यकलाप बेमिसाल – अविनाश देव

मेदिनीनगर – देवम इंस्टीट्यूट शुरुआती दौर में ही अपने कार्य से मुकाम हासिल किया और देखते ही देखते प्रमंडल में जंगल के आग की तरह फैल गया। देवम इंस्टीट्यूट के स्थापना काल से ही इसके बेहतरी पर प्रतिस्पर्धा के बाजार में नजर लग गया था, तमाम उतार चढ़ाव के बाद देवम इंस्टीट्यूट आज एक साल पूरा किया। इस मौके पर संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने देवम के शिक्षकों के साथ छात्रों के मौजूदगी में एक साल के सफल आयाम पर वर्षगांठ के रूप में केक काट सादे समारोह में जश्न मनाया। संघर्ष के कहानी कहते बच्चों के बीच जीव विज्ञान के शिक्षक प्रवीण सर ने भावुक होकर बीते लम्हे को याद कर खुशी के आंसू छलका गए। एकेडमी हेड भौतिकी के शिक्षक आर एन सर ने अपने स्लोगन आमिर हो या गरीब,शिक्षा सब के करीब देकर पलामू सहित देश भर के विद्यार्थियों अभिभावकों को बड़ा ही नपा तुला संदेश दिया जिसे सब को प्रत्यक्ष या परोक्ष लाभ मिलेगा। अविनाश देव ने संबोधन में बच्चों को कहा की अगर आज आप नहीं समझे तो कल आपको वक्त समझा देगा। आज आप पढ़ेंगे खुशी खुशी कल आपको पढ़ना मजबूरी हो जाएगा,पढ़ना तो पड़ेगा ही। आप अपने घर से जब निकलते है तो मां पिता के विश्वास और सपने को लेकर निकलते हैं इसे घायल नहीं होने दीजिएगा। आपके बदौलत ही हमारा देश भारत विश्वगुरु बनेगा। बाहरी महानगरीय ग्लैमर आपको आकर्षित करता है लेकिन आप वापस हताश लौटते हैं। कोटा बंगलौर के व्यवस्था अब आपके शहर में है ख्याति प्राप्त शिक्षक आपके सामने हैं भूल से भी कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप सभी खुशगवार हैं जो रजनीकांत सर,यू एस चौबे सर प्रवीण सर,मनीष सर जैसे शिक्षक मिले हैं जिनका देश के लब्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने का लंबा अनुभव है। आप सभी बच्चों से आग्रह होगा आप मन लगा कर निश्चित होकर बेहतर प्राइम लोकेशन पर स्थित देवम इंस्टीट्यूट में पढ़ें और सफल होवे। शहर का पहला संस्थान देवम है जहां एक साथ कोटा की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ पुस्तकालय दी गई जो आपको असहूलियत न हो,इसके इंचार्ज प्रमोद जी हैं।इस अवसर का फायदा आप लोग लें।

You may have missed