अपने पुत्री तीजरानी की मौत पर पिता ने थाने में दिया आवेदन
अपने पुत्री तीजरानी की मौत पर पिता ने थाने में दिया आवेदन
केतार प्रखंड के पचाडूमर पंचायत स्थित बिजडीह ग्राम में वाल्मीकि ठाकुर की 17 वर्षीय पुत्री तीजरानी कुमारी का शव उसी गांव के उमेश चौरसिया के घर के बगल में एक कुआं में पाया गया था। लड़की के पिता ने बताया कि हम उड़ीसा में मजदूरी का काम करते हैं और हम काम पर ही गए हुए थे। 7 जनवरी को मेरे घर के लोगों ने फोन करके बताया कि आपकी पुत्री का शौक एक कुआं में पड़ा है। किसी ने हत्या कर के कुआं में डाल दिया है। मैं खबर सुनकर गाड़ी पकड़ा और घर आ गया। दूसरे दिन शव को पोस्टमार्टम होने के बाद हम लोगों ने अपने परिवार और आस पास के लोगों के सहयोग से शव को दाह संस्कार किया।
वाल्मीकि ठाकुर ने थाना में लिखित आवेदन दिया है कि मेरी पुत्री कुछ दिन से काफी तनाव में रहती थी। घर वालों ने जब पूछा की क्या बात है तो उसने गांव के ही नीतीश कुमार चौरसिया पिता उमेश चौरसिया के बारे में बताया कि मुझे काफी तंग और परेशान कर रहा है। जबकि एक बार पहले भी इसी तरह से परेशान कर रहा था तो हम लोग अपने घर परिवार के लोग उसके घर पर जाकर समझाएं बुझाए भी थे। मृतका के पिता ने संदेश जाहिर किया है कि नीतीश कुमार चौरसिया ने मेरी बेटी की हत्या करके कुआं में डाला है।
इधर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मृतका के पिता के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है ,जिसके आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। और अनुसंधान जारी है।साक्ष्य के आधार पर विधि संवत कार्यवाही की जाएगी।

