पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

0
e9a02a14-d2f4-4338-8854-d5142f6b6c12

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

मनिका- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू के 17वीं पुण्यतिथि पर प्रमंडल स्तरीय यशकायी गौरी प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विशिष्ट अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राजेश गुप्ता उपस्थित थे। इन्होंने टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर एवं फुटबॉल के किक मारकर किया। साथ ही टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि स्वर्गीय गौरी प्रसाद साहू हमारे पुराने मित्र रहे हैं उनकी याद में हर साल फुटबॉल टूर्नामेंट होता है। और मैं चाहता हूं कि खेल के माध्यम से इस क्षेत्र के युवा काफी आगे बढ़े और हमसे जो भी सहयोग होगा वो हम करने को हमेशा तैयार है। मौके पर स्वर्गीय गोरी प्रसाद साहू के पुत्र रंजीत कुमार साहू ने बताया कि अपने पिता के याद में हम तीनों भाइयों के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 20 टीमे भाग लिए हैं। वही उद्घाटन मैच जुगूर फुटबाल टीम बनाम हैरहन्ज फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला गया। वही टूर्नामेंट विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस इसे निखारने की जरूरत है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, प्रमुख प्रतिमा देवी, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह, चैरो समाज के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, बीस सूत्री सदस्य तलीम अंसारी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, राजीव कुमार रंजन, रंजीत कुमार साहू, सुजीत कुमार साहू, कांग्रेस नेता पप्पू पासवान, शत्रुघ्न प्रसाद, अनूप कुमार साहू, उमाशंकर गुप्ता, सुरेंद्र भारती, पवन गुप्ता समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *