महिंद्रा ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य उद्धाटन एवं शुभारंभ

0
d025625e-e480-4108-9a62-e097d3f25af8

महिंद्रा ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य उद्धाटन एवं शुभारंभ

गिरिडीह:- आज दिनांक 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को महिंद्रा ट्रैक्टर्स का भव्य उद्धाटन एवं शुभारंभ पूर्व आइजी सह भाजपा नेता श्री लक्ष्मण सिंह जी के कर कमलों द्वारा महिन्द्रा कंपनी के जोनल हेड श्री दिनेश क्रुप एवं स्टेट हेड श्री योगेंद्र सिंह जी की उपस्थिति में बोरो में संपन्न हुआ। माननीय अतिथियों का जोरदार स्वागत शो रूम के मालिक सुधांशु शेखर एवं आनंद मोहन के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता बिनय शर्मा, राजधनवार प्रमुख गौतम सिंह, निशु सिंह, गोपाल जी, नीतिश एवं अन्य लोगों ने शोरूम के मालिक को बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दिया।।
इस मौके पर शोरूम में कई ग्राहकों को गाड़ी के साथ अन्य उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं सुधांशु शेखर द्वारा बताया गया कि अभी दुर्गापूजा से लेकर दीपावली धनतेरस तक प्रत्येक ट्रैक्टर की खरीद पर प्रतिष्ठान में कई तरह के निश्चित उपहार दिये जा रहे है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *