लातेहार में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, दो जवान हुए घायल

0
de9217da-12bb-4622-8fd8-f3623d215d3c

झारखंड पुलिस नक्सली मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में दो जवान को गोली लगी है। ये मुठभेड़ झारखंड के लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत के बोखाखाड़ जंगल में हुई है। जानकारी के मुताबिक आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान 100 राउंड से अधिक गोलियां चली। मुठभेड़ में घायल दोनों जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों में चाईबासा के रहने वाले राम सिंह सुरीन और पलामू के रहने वाले नरेंद्र पांडेय हैं। पहले दोनों को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा अपने दस्ते के साथ जंगल में घूम रहा है। पुलिस सूचना के आधार पर आपरेशंस लांच किया। नक्सलियों ने पुलिस को देखते फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।जानकारी के मुताबिक घायल जवान राम सिंह सुरीन के पैर के तलवे में गोली फंसी है। जबकि नरेन्द्र पांडेय को घुटने के नीचे गोली लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बोखाखाड़ जंगल में 15 से 20 के संख्या में नक्सली दो घर में ठहरे हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम आपरेशंस लांच किया गया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई। लेकिन, नक्सली गोली चलाते हुए घने जंगल की ओर भाग गए। पुलिस इलाके में सर्च आपरेशंस चला रही है। हालांकि आशंका है कि गोलीबारी में कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *