आशीर्वाद रैली में गरजे पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, कहा जाति धर्म की राजनीति करने वाले को जनता सिखाएगी सबक
आशीर्वाद रैली में गरजे पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, कहा जाति धर्म की राजनीति करने वाले को जनता सिखाएगी सबक
आशीर्वाद रैली के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी लगभग 50000 लोगों की भीड़, घंटो लगा रहा जाम
प्रखंड के कोने-कोने से पहुंचे लोग
पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में रविवार की दोपहर पूर्व विधायक बिट्टू सिंह के नेतृत्व में आशीर्वाद रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड ही नहीं बल्कि विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए, आशीर्वाद रैली की शुरुआत लेस्लीगंज एवं तरहसी से की गई जहां सैकड़ो वाहनों एवं हजारों समर्थकों के साथ पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ढोल बाजे के साथ सड़क मार्ग होते हुए पांकी चौक स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, माल्यार्पण के पश्चात विधायक अपने हजारों समर्थकों के साथ पैदल मंच की ओर रवाना हुए, मंच के करीब पहुंचते ही हजारों समर्थकों ने उनका जोरदार तालियों की आवाज एवं जयकारे लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने पूर्व विधायक को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के संबोधन में पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशीर्वाद रैली कार्यक्रम में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ यह प्रदर्शित कर रही है की पांकी विधानसभा की जनता पूरी तरह बदलाव का मन बना चुके हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक सिर्फ जात पात एवं धर्म की राजनीति करने में लगे हुए हैं, क्षेत्र में विकास कार्य बिल्कुल ही नहीं हुआ है जिससे जनता उब चुकी है उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता पूर्व विधायक विदेश सिंह आजीवन विधायक रहे इस दौरान उन्होंने सभी जाति धर्म समाज के लोगों का ख्याल रखा जिसकी आज भी जनता प्रशंसा करती है, उन्होंने कहा कि उनके पिता के क्रियाकलापों के उपरांत ही जनता उन पर भरोसा जताई एवं उन्हें लगभग साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल मिला इस दौरान उन्होंने कई बड़ी योजनाएं जैसे लेस्लीगंज में इंजीनियरिंग कॉलेज अमानत नदी पर लगभग आधा दर्जन बड़े पुल का निर्माण कार्य करवाने के साथ अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करवाया , उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के बावजूद अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतारा गया लेकिन वर्तमान विधायक अपनी नाकामी का ठेकरा झारखंड सरकार पर फोड़ रहे हैं उनका कहना है कि उनकी सरकार नहीं है जिस कारण विकास नही कर पा रहे हैं,
पिछले चुनाव में उन्होंने जो वादा किया था वे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए उन्होंने कहा था कि पांच पंचायत की जनता के लिए वर्तमान विधायक ने जनता पुल का निर्माण अपने पैसे से करने का वादा किए थे लेकिन उनके वादे खोखले साबित हो गए।
उन्होंने वर्तमान विधायक पर व्यंग्य करते हुए उनकी तुलना उस बूढ़े बैल से कर दी जो हल जोतने में नाकाम हो जाता है उन्होंने कहा की खेती के लिए बूढ़ा नहीं बल्कि उनके सामान युवा बैल की आवश्यकता होती है एक युवा बैल की तरह उनमें भी सामर्थ है जो खेती का कार्य कुशलता पूर्वक कर सके।
उन्होंने कहा कि वे जाति धर्म की राजनीति नहीं करते जिससे आज भी जनता उन्हें उतना ही दुलार प्यार देती है ,आशीर्वाद रैली में लोगों की उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ यह प्रदर्शित कर रही है कि पूर्व विधायक विदेश सिंह एवं बिट्टू सिंह के प्रति लोगों की कितनी आस्था है उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लोगों के प्रति हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि आशीर्वाद रैली कार्यक्रम में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ को देखकर लोगों ने यह भी कहा कि कई बार इस मैदान में बड़े-बड़े कार्यक्रम हुए हैं जहां फिल्म अभिनेता अभिनेत्री के आने के बावजूद इतनी भीड़ कभी भी पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान में नहीं उमड़ी थी जितनी आज उमड़ी है।
इस दौरान मौके पर प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह उर्फ पिंटू सिंह ,उपप्रमुख अमित चौहान, कांग्रेस जिला महासचिव एजाज अहमद खां, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी,मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, मेदिनीनगर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह ,जेएमएम नेता ईश्वरी यादव, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा,मुखिया अनीता लोहरा, मुखिया मीना देवी, मुखिया बसारत हुसैन, हफीजूल अंसारी,रफीक अंसारी, नेहाल अंसारी, अरविंद सिंह, मुखिया संघ उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, मिठू सिंह, शंकर पासवान, समाजसेवी अब्दुल हसन, अनारिक राम, लखन प्रसाद,सोनू खान, दिलावर खान, राजेंद्र ओझा, निरंजन सिंह, अजीत सिंह, प्रमोद गुप्ता, सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
