धूमधाम से निकाली जाएगी कलश यात्रा
धूमधाम से निकाली जाएगी कलश यात्रा, कलश यात्रा में शामिल होने की अपील।
मनातू (पलामू ) पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू पुराना बाजार स्थित दुर्गा पूजा के समितियों ने श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा की तीन तारीख दिन बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा।मनातू दुर्गा पूजा कमिटी के उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार गुप्ता ने कहा की कलश यात्रा में भारी से भारी संख्या में शामिल होकर सफल बनाएं। कलश यात्रा का समय सुबह सात बजे मनातू दुर्गा मंडप से चलकर कार्तिक उरांव हाई स्कूल के निकट कुरनिया नदी से पंडितों के द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ कलश में जल का उठाव की जाएगी।फिर दुर्गा मंडप में ही जलाभिषेक की जाएगी। जानकारी देते अध्यक्ष मिथिलेश चंद्रवंशी उर्फ टुन्नू सचिव राकेश कुमार, उपसचिव पवन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष विपिन प्रसाद।
