धूमधाम से मनी ई वी रामास्वामी नायकर व ललई सिंह यादव की जयंती ।

धूमधाम से मनी ई वी रामास्वामी नायकर व ललई सिंह यादव की जयंती ।
नौड़ीहा बाजार (पलामू) नौड़ीहा बाजार हाई स्कूल नामुदाग की मैदान परिसर मे रविवार को धूमधाम से परियार ई वी रामास्वामी नायकर व ललई सिंह यादव की जयंती मनाई गई। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार व संचालन शिक्षक लल्लू राम ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवा निवृत डीएसपी रामलाल राम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार,भावी विधायक प्रत्याशी रविन्द्र राम ,भाजपा के जिला मंत्री सह छतरपुर -पाटन विधानसभा की उम्मीदवार श्रीमती चंद्रमा कुमारी,संदीप सरकार ,हरी यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता गरीबन दास,थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने शिरकत किया। उक्त कार्यक्रम के सम्बोधन प्रो विजय गोप,अनुज यादव,संतोष गुप्ता,अक्षय यादव ,जगदीश नागवंशी ने विस्तृत रूप से जीवनी पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यकम मे मुख्य अतिथि रामलाल राम सेवा निवृत डीएसपी ने कहा कि मनुवाद विचारों पर को जमकर खंडन किया है । कार्यक्रम के मौके पर ई वी रामास्वामी नायकर व ललई सिंह यादव की संयुक्त जयंती समारोह मे विरहा जगत की स्टार गायक ओम प्रकाश दिवाना ने अपनी गीत संगीत के माध्यम से दर्शकों को झूमने के मजबूर कर दिया। विरहा कार्यक्रम की आंनद उठाया । मौक़े पर सभी अतिथियों व पत्रकार साथियों को माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम रविदास विकास समिति की बैनर तले आयोजन की गई थी। मौक़े पर अध्यक्ष रामगोविंद राम शिक्षक, उपाध्यक्ष गोपाल राम शिक्षक,नामुदाग पंचायत की मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान,बीस सूत्रीय सदस्य नितीश कुमार, अजय कुमार समाज सेवी, बसपा युवा प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार, कमलेश चंद्रवंशी ,पंकज कुमार समाज सेवी, राम प्रवेश कुमार शिक्षक,रामराज पासवान,कपिल देव प्रजापति, पत्रकार संघ अध्यक्ष पप्पू यादव, पत्रकार विश्वप्रेम कुमार , बिनय कुमार,पूर्व प्रमुख फुलवा देवी के अलवा काफी संख्या मे महिला -पुरुष मौजूद थे