दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक संपन्न।

0
9c8c6fca-8d4b-4530-98a2-e7a2510e5531

दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक संपन्न।

 

नौडीहा बाजार : रविवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित द्विवेदी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया जिसमें वशिष्ठ अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर द्वारिका राम, प्रमुख रेशम कुमारी शामिल हुए इस बैठक में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से कैसे हो इस पर विशेष चर्चा किया गया इस दौरान सभी पूजा कमेटी ने अपनी अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रम का जानकारी और अपनी समस्या रखी, इंस्पेक्टर द्वारिका राम और थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने दुर्गा पूजा को लेकर सरकारी गाइडलाइन की जानकारी दी और इससे पालन करने को कहा,साथ ही दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक कराने के जिम्मेवारी पूजा कमेटी क्षेत्र के मुखिया और स्थानीय लोगों का जिम्मेदारी है किसी भी हाल में पूजा के दौरान खलल उत्पन्न या किसी तरह हरकत नही होना चाहिए शरारती लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तुरन्त प्रशासन को सूचना दें, इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव आलोक यादव,मुखिया पति धनंजय प्रसाद, हाफिज अंसारी, भोला सिंह , संतोष कुमार सिंह रोशन सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *