हुसैनाबाद विधायक ने दी पांच और सड़कों की सौगात

0
703edb1c-1c3d-488f-af14-af2461842b5d

हुसैनाबाद विधायक ने दी पांच और सड़कों की सौगात

हुसैनाबाद की पांच सड़कों को मिली स्वीकृति, जल्द होगी निविदा

 

हुसैनाबाद विधायक की अनुसंशा पर ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड ने हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज की पांच सड़कों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिन सड़कों को स्वीकृति मिली है, उसमे पंचायत कोलहुआ सोनबरसा में बीर धवर पुल से बिहरा पुल तक, ग्राम पंसा महावीर मंदिर से कोयल नदी तक, मंझौली मेन रोड से बरवाडीह हरिजन टोला तक, पंचायत महुअरी नबीनगर मेन रोड से ग्राम बसारी पीडब्लूडी पथ तक व हैदर नगर देवी धाम शिव मंदिर से जमुआ खुर्द होते हुए रतनबीघा तक पथ निर्माण शामिल है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि उन्हें अब तक जितनी सड़कों ,पुल पुलिया का प्रस्ताव ग्रामीणों से प्राप्त हुआ, उन्होंने अपने अथक प्रयास से उसे स्वीकृत कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी ग्रामीण सड़कों का निर्माण दुर्गा पूजा तक पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकांश का काम पूरा हो गया है।कुछ सड़कों पर निर्माण का काम चल रहा है। अन्य पर कुछ दिनों में कार्य शुरू हो जायेगा। स्वीकृत पांच सड़कों का जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर जनता नजर रखें। कहीं गड़बड़ी होती है तो तत्काल सूचना दें। कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने धीमी गति से कार्य कर रहे संवेदकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों का धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि वे विकास के इस क्रम को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *