ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 31 अगस्त दिन शनिवार को युवा संसद सभा का किया गया आयोजन

0
7d6c1178-cdd2-4a50-a182-483b597564ef

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 31 अगस्त 2024 दिन शनिवार को युवा संसद सभा का आयोजन किया गया। सभा में महिला सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, कोल और माइंस संबंधी बहुविधिक विषयों पर चर्चा हुई। संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार लोक तंत्र की जड़ों को मजबूत करने, अनुशासन की स्वस्थ आदत डालने, विभिन्न विचारों के प्रति सहिष्णुता विकसित करने और छात्र समिति को संसद की प्रक्रियाओं और कार्य प्रणाली से परिचित कराने के लिए युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। उल्लिखित धारणा को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय युवा संसद योजना पर गतिविधि स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। युवा संसद की बैठक में 60 सक्रिय छात्रों और संबंधित प्रभारी शिक्षकों की भागीदारी द्वारा सफल बनाया गया। सत्र में ऊर्जावान, अनुशासित और प्रभावशाली छात्रों को सामाजिक पेशेवर तथा शिष्टाचार की महत्वपूर्ण जानकारी थी। वक्ताओं ने नये सदस्यों और मंत्रियों का परिचय, प्रश्नकाल, सत्र-भंग, संचार एवं विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, सुरक्षा एवं कानून, धार्मिक रीति-रिवाजों एवं शोक संवेदना जैसे विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव पर गहन चर्चा की गई। पार्टियों ने संसद में अपने मंत्री द्वारा चर्चित बिन्दुओं पर उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा विदेशी प्रतिनिधि एवं प्रेस स्पीकर उपयुक्त माहौल का प्रतीक था। सभी चर्चाओं के बाद स्पीकर द्वारा राष्ट्रगान कराकर सभा की समाप्ति की गई।
विभिन्न पदों के लिए छात्रों ने निम्नानुसार भूमिका अदा की- प्रधानमंत्री-हर्षित कुमार दसवीं, स्पीकर-प्रतीक्षा प्रभात ग्यारहवीं, नेता प्रतिपक्ष-अर्णव राज दसवीं एवं मार्सल-कृशराज नवीं, मिनिस्टर स्टील एंड माइन्स-खुशल आनन्द, कृषि मंत्री-हैरी रंजन, अर्बन विकास मंत्री-कनिका, श्रममंत्री- आदित्य, सामान्य सचिव-आद्विक अग्रवाल, युवराज पांडे, राज पांड, प्रेस- नैतिक एवं अंकित, फोरेन डेलिगेट्स- आयुष, पियुष, अदिति, कम्यूनिकेशन मंत्री- आस्था शर्मा, खाद्य मंत्री- ईशान्त, ऊर्जा मंत्री-इशिता गर्ग इत्यादि थे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ ए॰ के॰ सिंह ने कहा कि – छात्रों की गोपनीय प्रतिभाओं को उड़ान मिले यही शिक्षा का वास्तविक लक्ष्य होना चाहिए। विद्यालय, विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में बेहतर दृष्टिकोण का लक्ष्य सदैव रखती है। भारत सरकार भी विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा बौद्धिक परिमार्जन का कार्य करती है, जिससे बच्चे शिक्षा की नई उड़ान भर सके। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदीप मंडल, गौरव कुमार, शिल्पी गुप्ता एवं बबलू प्रजापति का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *