पूर्व PM इमरान का खुलासा: PAK में किससे है डर? जानें शरीफ सरकार की चिंता के पीछे की सच्चाई!

0
Untitled

: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और जेल में बंद पीटीआई लीडर इमरान ने देश की आर्थिक बदहाली को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हालात इस कदर खराब हो चुके हैं, कि पाकिस्तान के अंदर कोई निवेश नहीं करेगा. उन्होंने पाकिस्तान में राजनीति अस्थिरता को लेकर भी सत्ता पक्ष से सवाल किया है.

पीटीआई भाषा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि निवेश के मामले में पाकिस्तान के अलग-थलग पड़ने का खतरा है, क्योंकि राजनीतिक अस्थिरता और आतंकवाद ने अर्थव्यवस्था को पतन के कगार पर ला दिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान (71) ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की नाजुक अर्थव्यवस्था पाकिस्तान के सामने ‘सबसे बड़ी चुनौती’ है. लेकिन खुफिया एजेंसियां ​​एक राजनीतिक पार्टी को निशाना बनाने में व्यस्त हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *