8 महीने पहले ही की थी बांग्लादेश में तख्ता पलट की भविष्यवाणी

0
Untitled

बांग्लादेश में हिंसक आंदोलन के बाद सत्ता पर काबिज शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था. फिलहाल शेख हसीना भारत में हैं. इस तख्तापलट को लेकर रूस ने 8 महीने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. तब किसी ने रूस के इन दावों को गंभीरता से नहीं लिया था.

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने आरोप लगाया था कि अमेरिका बांग्लादेश को अस्थिर करने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा था कि अमेरिका अरब स्प्रिंग की तर्ज पर बांग्लादेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है. जनवरी में हुए बांग्लादेश के आम चुनावों से मारिया जखारोवा ने कहा था, ‘अगर चुनाव के परिणाम अमेरिका के लिए संतोषजनक नहीं होते हैं तो वो बांग्लादेश को  ‘अरब स्प्रिंग’ की तर्ज पर और अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं.’ अरब स्प्रिंग या पहला अरब स्प्रिंग सरकार के खिलाफ   विरोध प्रदर्शन और सशस्त्र विद्रोह की एक सीरीज थी, जो 2010 की शुरुआत में अधिकांश अरब दुनिया में फैल गई थी. इसकी शुरुआत ट्यूनीशिया में हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *