झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर पहुंचे गढ़वा

0
bb760c2e-37f3-499a-87cd-bc61bd7fb910

गढ़वा:–झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर “एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम” में गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र चौबे के गढ़वा प्रखंड के हूर गांव स्थित आवास पर पहुंचे।
साथ में आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा भी पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का स्वागत जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी,एनएसयूई अध्यक्ष रिषभ चन्द्रवंशी,मंसूर अंसारी,दिवाकर चौबे, बाबर मंसूरी,योगेन्द्र चौधरी,मोसाहिद हुसैन,ख़ुर्शीद आलम अफसर अली बिपिन कुमार इज़हार अंसारी,रितिक मेहता शिबू कुमार पलामू ज़िला अध्यक्ष बिट्टू पाठक,प्रदेश महासचिव विजय चौबे,बसंत उपाध्याय,बाबर ख़ान,,उपाध्यक्ष शैलेश चौबे,ख़ालीद,फिरोज अंसारी,जमील सहित अन्य लोग उपस्थित थे l

इस मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा की एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम में अपनो से मुलाकात कर उनकी बातों को सुनना है और वास्तु स्थिति से वाकिफ होना है l हमारा संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है l
कार्यकर्ता चुनाव के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं, नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने में मुस्तैदी से लगे हुवे हैं कांग्रेस पार्टी का मकसद है की सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *