जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सेना घुसी, पूर्व डीजीपी ने किया दावा
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों ने काफी चिंताएं बढ़ा दी है. इस साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, जिसकी अब पोल खुल रही है. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वेद ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना के 600 से कमांडो भारत में दाखिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि ये स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांडो सीमा पार कर भारत में घुस चुके हैं और आतंकी हमलों को अंजाम दे रहे हैं. इन कमांडो की तुलना भारत के पैरा-एसएफ से की जाती है. अब ऐसे में चर्चा हो रही है कि आखिर ये स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांडो कैसे होते हैं, इनकी क्या खासियत है.
